गुरुवार, 19 फ़रवरी 2015

केशकाल पहले से मरू भूमि है और क्यों जला रहे हो

छत्तीसगढ़ में जितना प्रसिद्ध बस्तर है देश दुनिया में उतना राजधानी भी नहीं है। यह प्रसिद्धि किसी खासियत के कारण नहीं बल्कि नासूर नक्सलवाद के कारण है। यहां के लोग भय और दहशत में दिन-रात गुजारते हैं। यहां पहले ही इतनी लाशें गिर चुकी है कि लोग इसे मरू भूमि मानने लगे हैं। अभी यहां दंगा फैल गया है। यह पहले से मरू भूमि है और इसे क्यों जलाया जा रहा है समझ नहीं आता। यहां के लोगों को इतना मरने का शौक क्यों है। और मरना है तो अच्छे काम के लिए मरो वेवकूफी में क्यों पड़े हुए हैं समझ नहीं आता। लोग पता नहीं क्यों हिन्दु-मुस्लिम लड़ रहे हैं।