शनिवार, 24 अक्तूबर 2015

भारत में मुसलान और पाकिस्तान में हिन्दू परेशान हैं

हिंदू-मुसलमान हो रहा है, भारत-पाकिस्तान हो रहा है।
भारत में मुसलमान और पाकिस्तान में हिंदू परेशान हो रहा है।

देश की राजनीति गहराई हुई है, बिहार में चुनाव हो रहा है। लोग नए-नए मुद्दे रोज निकाल रहे हैं, कभी गाय कां मांस तो कभी सुअर का मांस किया जा रहा है। वहीं हाल में जज की स्थापना और अब पाकिस्तान में हिंदूओं की दुर्दशा पर कहानी मीडिया में जोर-शोर से दिखाई जा रही है। मुद्दा चाहिए बहस के लिए, मीडिया मुद्दा दे रहा है, राजनीतिक के लोग हैं देश में, बड़े जानकार है वे इन मुद्दों पर लगातार बहस कर रहे हैं। कही गाय के मांस पर लोग मारे जा रहे हैं तो कहीं भूखे लोग मर रहे हैं। यह भी हो रहा है कि कहीं लड़कियां उठाई जा रही हैं। हिंदू हिंदूस्तान में और मुस्लिम पाकिस्तान में परेशान कर रहा है। मुद्दे बहुत हैं लोग उस ओर ध्यान नहीं दे रहे, सिर्फ और सिर्फ राजनिती की बात कर रहे हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: